Showing posts with label A very special one.... Show all posts
Showing posts with label A very special one.... Show all posts

Thursday, February 16, 2012

खता इतनी,ना मिलने वाली चीज़ को चाह लिया.....

ना किसी के मसौरा किया ना सलाह लिया....
बस देखा उसे, उसी पल असीरे-निगाह लिया....

ताउम्र खिदमत में काट दी हमने जिनकी
एक दुआ मयसर, बदले में केवल आह लिया.....

आंशु चार बहाए, दो पल ख़ामोशी में गुजारा
इन्ही रस्मो में , हमने अपनों को थाह लिया...

सूद ब्याज का ये दस्तूर बड़ा ही ख़राब है
दिल लिया,ब्याज में जिस्मो-जां उगाह लिया.....

कुदरत भी नाराज़ है, ज़माने को भी ऐतराज़ है
खता इतनी,ना मिलने वाली चीज़ को चाह लिया.....