
बीता हुआ वक़्त अब कहा वापस आएगा,
है इक खास दोस्त, वो भी बिछड़ जायेगा,
वो पल जो साथ बिताये थे, याद आयेंगे,
अब वो लंबी लंबी बाते कौन बतियायेगा
जब जब होगी बात कोई, याद तेरी आएगी,
आँखों से दूर सही, दिल से तो दूर नहीं जायेगा
तुम कहते हो कोई हमारी जगह नहीं ले सकता
कितने सच्चे है ये वादे, ये तो वक़्त ही बताएगा
हर चीज़ नयी होगी,नया शहर, नयी जगह
नए दोस्त मिलेंगे, हमें तो नहीं भूल जायेगा,
जिंदगी में अक्सर ऐसे भी दौड़ आते रहते है,
जानते है, पर इस दिल को कौन समझायेगा....
जहा रहो, खुश रहो सफल रहो,दुआ है हमारी
जीवन अम्बर पे तू सितारा बन जगमगाएगा.........
PS : सच में दुःख होगा जब तू चला जायेगा .....
पर ज्यादा चिंता है, हमें C कौन पढ़ायेगा.......
बाकि सब तो ठीक है भैस की आँख ..
पर कही मेरा सेमेस्टर तो नहीं लटक जायेगा